त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधानी और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए चारों चरण में हुए मतदान की गणना 13 दिसंबर को होगी। मतगणना स्थल पर बैरीकेडिंग आदि का भी कार्य लगभग पूरा हो चुका है। मतगणना केंद्रों पर सीसी कैमरे से निगहबानी की जाएगी। सभी नौ ब्लाकों में मतगणना के लिए 754 टेबल बनाए गए हैं।
ब्लाकवार मतगणना की तैयारियों पर नजर डाले तो बड़रांव ब्लाक में कुल 72 टेबल लगाए गए हैं। सभी टेबलों पर एक चार-चार मतगणना कार्मिक के साथ एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। इसी प्रकार घोसी ब्लाक में मतगणना स्थल पर 60 टेबल बनाए गए हैं और यहां भी हर टेबलों पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक-एक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
रतनपुरा ब्लाक में 88 टेबल बनाए गए हैं। हर टेबल पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक-एक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। दोहरीघाट ब्लाक में 78 टेबल बनाए गए हैं। यहां हर टेबलों पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। फतहपुर मंडाव ब्लाक में 104 टेबल लगाए गए हैं।
यहां भी हर टेबलों पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। रानीपुर ब्लाक में 104 टेबलों पर हर एक पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। कोपागंज ब्लाक में 104 टेबल बनाए गए हैं। यहां पर हर टेबलों पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक-एक पर्यवेक्षक बनाए गए हैं।
मुहम्मदाबाद गोहना में 80 टेबल एवं परदहां ब्लाक में 64 टेबल बनाए गए हैं। यहां भी हर टेबलों पर चार-चार मतगणना कार्मिक एवं एक-एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। सभी मतगणना स्थलों पर बैरिकेटिंग की गई ताकि प्रतयाशियों के मतगणना एजेंट उसके बार से ही गणना की जानकारी ले सके। सभी मतगणना केंद्रों पर विडियोग्राफी भी कराई जाएगी।