फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान बाजार मूल्य का आकलन कर टेंडर प्रक्रिया करें पूरी : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना को लेकर बैठक हुई।
विज्ञापन

सीडीओ ने बैठक में पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों में वितरित की गई सामग्री के वर्तमान बाजार मूल्य का आकलन कर टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पुत्रियों का विवाह कराया जाता है।
बताया कि योजना के तहत कन्या के दांपत्य जीवन को सुखमय एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 60 हजार रुपये की सहायता राशि सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित की जाती है।
विज्ञापन

इससे पहले सीडीओ ने पूर्व में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में वितरित सामग्री के वर्तमान बाजार मूल्य का आकलन करते हुए टेंडर प्रक्रिया को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य कोषाधिकारी संजय कुमार गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय, रश्मि मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें