वलीदपुर। आजमगढ़ से मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए बड़ा गांव तक जाने वाली हाई टेंशन लाइन के नीचे बने मकानों के मालिकों को शनिवार को विद्युुत निगम की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर नोटिस जारी किया है।
आजमगढ़ से मुहम्मदाबाद गोहना होते हुए बड़ागांव के लिए हाइटेंशन लाइन गुजरी है जहां पर मकान भी हाई टेंशन लाइट के नीचे बन गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर विद्युत निगम ने सभी मकान मालिकों को नोटिस जारी करते हुए बताया गया कि छत के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार की लाइट पांच मीटर तक नीचे कवर करती है। जिससे सभी लोग छत के ऊपर पतंग कपड़ा सुखाने के लिए कोई रस्सी बरसात के दिनों में कोई ऐसा समान ऊपर न उठाएं। लगभग 13.5 मीटर की लंबाई पर कोई मकान न बनवाएं। तार के नीचे बनाए गए मकान मालिक लगभग 25 लोगों को नोटिस भी जारी किया गया है। अवर अभियंता शक्ति सिंह ने सभी को आगाह किया।