अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका परिषद के सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योग दिवस से पूर्व सभी नगर पंचायतों और नगर पालिकाओं में आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।
उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को योग के लाभों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू करते हुए योग दिवस की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए।
उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने बताया कि भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।