फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम नहीं बनने पर हंगामा

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के कहिनौर गांव के अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय में 12 दिनों से मिड डे मील नहीं बनने से गुरुवार को छात्रों तथा अभिभावकों ने हंगामा किया। छात्र-छात्राओं ने थाली और प्लेट पीटकर नारेबाजी।  
विज्ञापन


परदहां ब्लाक के कहिनौर गांव स्थित अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालयों में 12 दिनों से दोपहर का भोजन नहीं बनाया जा रहा है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज बच्चों तथा अभिभावकों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एमडीएम न बनने से बच्चों को भूखों पेट ही घर जाना पड़ रहा है। आश्वासन देकर मामले को टाल दिया जा रहा है। प्रधानाध्यापक रामकवल का कहना है कि इसकी शिकायत विभाग के आला अधिकारियों से की गई है।

विद्यालय पर एमडीएम का संचालन ग्राम प्रधान द्वारा किया जाता है। इस बाबत ग्राम प्रधान अवधेश कुमार का कहना है कि जुलाई 2016 से विद्यालय में भोजन मेरे द्वारा बनवाया जा रहा था । अभी भी 19 महिने का भुगतान नहीं किया गया जबकि विद्यालय के खाते में दो लाख रूपये के करीब है। भुगतान को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया। पैसे का भुगतान नहीं होने पर एमडीएम बंद कर दिया बीईओ रमेश सिंह का कहना है मामला संज्ञान में है जल्द ही निपटारा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें