फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
घोसी नगर पंचायत में तालाबंदी कर हंगामा करते सभासद। - फोटो : mau
विज्ञापन
घोसी। नगर पंचायत सभासदों ने नगर पंचायत में विकास कार्यो के ठप होने, जनकल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन में व्यापक पैमाने पर अनियमितता करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कार्यालय पर हंगामा किया। उन्होंने नारेबाजी के बीच कार्यालय के मुख्य गेेट पर तालाबंदी कर घंटों प्रदर्शन किया।  मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर को सभासदों ने समस्याओं से संबंधित14 सूत्री मांग पत्र सौंपा। हालांकि सभासदों ने इस दौरान चेतावनी भी दी कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सभासद संघ के संरक्षक नासिर ने कहा कि पंचायत में विकास कार्य ठप है। सभासदों की तरफ से कोई भी जानकारी मांगने पर पंचायत प्रशासन द्वारा नहीं दी जा रही है।

कार्यलय में मनमानी चरम पर है। विकास कार्यों को नजरंदाज किया जा रहा। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि गरीबों को कंबल नहीं मिल पा रहा है। कितने कंबल आए और कितनों को वितरण हुआ इसकी जानकारी नहीं दी जा रही। जनवरी 2018 से जनवरी 2019 के बीच कितना कार्य हुआ इसकी भी जानकारी देने में चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी कन्नी काट रहे। आरोप लगाया कि सोलर लाइट लगाने, कंबल वितरण में अनियमितता बरती जा रही है।  सभासद संघ के अध्यक्ष पद्माकर ने कहा कि नियम के तहत कर्मचारियों तथा अधिकारियों का यहां से स्थानांतरण किया जाए।  सभासद नेहाल अख्तर, गोपाल साहनी, शाहजनम ने कहा कि परिवार रजिस्टर, मकान गणना में नामदर्ज कराने में धन उगाही की जा रही है। इस दौरान इजहारअहमद, अखिलेश कन्नौजिया, विनोद राजभर, गुफरान, बरकतुल्लाह, अजय दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें