भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी के विवादित बयान के विरोध में नगर पंचायत अदरी में शनिवार को मुसलमानों ने सड़क पर उतर कर विरोध जताया।
एसडीएम सदर को पत्रक देकर मांग की कि हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन करने वालों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह धर्म के सम्मान की रक्षा के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
अदरी अशफाक की चट्टी व मुहल्ले में शनिवार की दोपहर को सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्र हो गये। इन लोगों ने भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब पर की गई टिप्पणी की निंदा की।
लोगों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए हुए जुलूस निकाला। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया तथा सड़क जाम कर कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। मुफ्ती जहीर हसन कादरी ने कहा कि मानवता को शर्मसार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी