फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित्त मंत्री का पुतला फूूंका

Sun, 27 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर क्षेत्र के रोडवेज पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंका। साथ ही वित्तमंत्री पर डीडीसीए में घोटाला करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन



प्रदर्शन के बाद नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील स्थित एक गेस्ट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी को स्थायी करने की घोषणा हुई।विरोध प्रदर्शन के दौरान आप  के जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ता एकत्र हुए।


 जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री के विरोध में नारेबाजी की, पुतला फूंका। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि वित्तमंत्री का रवैया काफी खराब है। उनकी खुद के दामन में दाग है और वे दूसरों के दामन को देखने का काम कर रहे हैैं। ऐसा हरगिज नहीं होगा। कहा कि डीडीसीए में घटाले की जांच से जेटली क्यों घबरा रहे हैैं।
विज्ञापन



पुतला फूंकने के बाद पुरानी तहसील पर आयोजित कार्यकर्ता बैठक में जिला प्रभारी राज बहादुर राय, पूर्वांचल सचिव सत्येन्द्र तिवारी एवं पूर्वांचल कार्य समिति के सदस्य जेपी सिंह ने संयुक्त रुप से जिला को स्थायी करने की घोषणा किया। बैठक में पार्टी को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए रणनीति बनाई गई।


साथ ही न्याय पंचायतों की कार्यकारिणी का गठन करने की बात हुई। वहीं जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन की रुप रेखा तैयार हुई। इस दौरान मुख्य रूप से अनिल प्रजापति, तलहा खान, रजनीश तिवारी, त्रिभुवन भारती, अविनाश, स्वामीनाथ, एके सहाय आदि मौजूद।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें