फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलन में तब्दील हुई ठंड, बढ़ी लोगों की दुश्वारियां

Sat, 10 Dec 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
यूपी : 24 घंटे में ठंड ने ली 16 की जान - फोटो : self
विज्ञापन
सर्द हवाओं से ठंड में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। इससे आम लोगों पर ठंड का असर दिन में भी देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से बदरी के बाद धूप तो निकल रही है लेकिन पछुआ हवाओं के चलते ठंड में कोई कमी नहीं हो रही है। ठंड का असर किसान से लेकर गरीब मजदूरों पर अधिक बरप रहा है। झुग्गी झोपड़ी से लेकर गरीब तबके के लोग ठंड से ज्यादा परेशान हैं। इसके बावजूद जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर  अलाव नहीं जलवाया जा सका है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेट और अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शीत लहर के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। ठंड के साथ गलन भी बढ़ गई है। सर्द हवा के झोकों से उंगलियां फूट रही थी। तड़के से ही फुहार पड़ने से देर तक लोग घरों में दुबके रहे। सुबह सात बजे तक सड़कों पर इक्का दुक्का वाहन आते जाते दिखाई दे रहे थे। रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशन के प्लेटफार्म पर लोग कांपते नजर आए। लोगों को कंपा देने वाली ठंड का एहसास होनेे के साथ ही जहां-तहां अलाव जलते देखा गया। सर्द हवा के चलते लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित रही। बाजार में सन्नाटा पसरा रहा।
सुबह सात बजे तक घना कोहरा  रहने से लोग अपने वाहनों की हेडलाइट जलाकर कच्छप गति से चल रहे थे।  जिलाधिकारी के फरमान के बाद भी शहर के मात्र तीन स्थानों पर ही अलाव जलाए जा सके हैं। जबकि जिले के विभिन्न इलाके  के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव  जलाए ही नहीं जा सके हैं। रिक्शे, टैंपो, जीप तथा बसों का इंतजार करने वाले  लोग कांपते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें