फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 10 Dec 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
बाइक तेज रफ्तार में होने कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात एक बोलेरो की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बोलेरो की टक्कर से युवक ओवरब्रिज से नीचे बिजली के तार पर जाकर गिरा और करेंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे आनन फानन जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे हालत गंभीर होने पर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान युवक की शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा मोहल्ला निवासी अबुजैर अहमद (25) पुत्र खुर्शीद शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे मिर्जाहादीपुरा की तरफ से अपने घर आ रहा था। अभी वह मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि सामने से आ रही एक स्कार्पियो ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कार्पियो के नीचे बाइक आने से वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जब कि अबुजैर अहमद ओवरब्रिज से नीचे गिर बिजली के तार पर गिरते हुए करेंट की चपेट में आकर नीचे गिर गया। आनन फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान उसकी शनिवार को मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्कार्पियों को भी अपने कब्जे में लिया है जब कि उसका चालक फरार है। बताया जाता है कि रात में कोहरा होने के चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें