फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर का प्रकोप जारी, सार्वजनिक स्थलों पर नही जले अलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शीतहर का प्रकोप जारी रहने से बुधवार को भी लोग ठिठुरते रहे। दिन में धूप हुई लेकिन सर्दहवाओं के आगे वह भी बेअसर रही। नगर सहित जिले के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने की स्थानीयजनों ने प्रशासन से मांग की।
विज्ञापन

जनवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड का कहर जारी रहने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। बुुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन भर हल्की धूप रही बावजूद इसके लोग गलन से ठिठुरते रहे। शाम होते ही गलन और बढ़ गई। इसके बाद भी कचहरी, तहसील, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, चौक, बाजार के भीड़-भाड़ वाले इलाके, फातिमा तिराहा, जिला अस्पताल, ब्रह्मस्थान, चांदमारी सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जले। इससे रिक्शा, ठेला, खोमचा चलाने वाले तथा फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वाले ठंड से कंपकंपाते रहे।
शाम होते ही फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले पटरी दुकानदार दुकान बंद करने के लिए मजबूर हो जा रहे हैं। आमजन जहां ठंड से बेहाल हैं वहीं किसानों के चेहरे पर चमक देखी जा रही है। कृषि विशेषज्ञ तथा नेफोर्ड जिला प्रभारी संतोष मिश्र का कहना है कि तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। मौसम अनुकूल होने से गेहूं, जौ, चना, मटर, सरसों, सब्जी सहित विभिन्न फसलों के लिए लाभदायक है। बढुआगोदाम : बढुआगोदाम बाजार, ताजोपुर, बहरीपुर, डुमरांव, कहिनौर, उस्मानपुर सहित विभिन्न इलाकों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाया जा रहा है, जिससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें