फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषाक्त फल खाने से पांच बच्चे बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआगोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार की शांम खेलने के दौरान विषाक्त फल का सेवन करने से पांच बच्चे गंभीर रूप से बीमार हो गए। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने बच्चों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि बुधवार को नैतिक (7) पुत्र घुरा, समर (7) पुत्र शैलेंद्र, चिंकी (4) पुत्री शैलेंद्र, समीर 4 पुत्र शैलेंद्र, सोनी (9) पुत्री मुन्ना और अंशु (10) पुत्र अरविंद ताजोपुर गांव स्थित औद्योगिक क्षेत्र में खेल रहे थे। इस दौरान इन बच्चों ने किसी पेड़ का विषाक्त फल खा लिया। फल खाने के बाद कुछ देर बाद बच्चें नशे में धुत होकर झूमने लगे और उल्टियां होने लगी। परिजनों ने बच्चों को आनन फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्चों की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें