फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन रखने के लिए तैयार हुआ कोल्ड चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। पहले हेल्थ केयर वर्करों के टीकाकरण के लिए वैक्सीन मिलने की संभावना को देखते हुए सीएमओ कार्यालय में दो कमरों को कोल्ड चेन के रूप में तैयार किया जा रहा है। वहीं हेल्थ केयर वर्करों का डाटा बेस एकत्रित करने का कार्य भी अंतिम स्तर में है। जिसे पोर्टल खुलते ही अपलोड करने की तैयारी विभाग कर रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि पहले चरण में हेल्थ केयर वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। इसके तहत सरकारी के साथ ही निजी क्षेत्र के स्वास्थ्यकर्मियों का आंकड़ा एकत्र किया जा रहा है। बाताया कि इसके लिए दोनों क्षेत्रों के हेल्थ वर्करों से आधारकार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर लिया जा रहा है। बताया कि अब तक 13 सरकारी अस्पताल के 6851 का डाटा मिल चुका है। वहीं 50 निजी अस्पतालों से 1368 हेल्थ केयर वर्कर का डाटा बेस तैयार किया जा चुका है।
जूम एप से दिया जा चुका है प्रशिक्षण
मऊ। कोरोना वैक्सिन के टीकाकरण को लेकर गत दिवस जूम एप के माध्यम से सीएमओ, आरसीएस नोडल, जिला प्रतीरक्षण अधिकारी, कोल्ड वैक्सिन चैन मैनेजर प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें