नगर क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे पर सोमवार से यातायात माह शुभारंभ हुआ। सीओ सिटी सुशील कुमार ने फीता काटकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान जागरूकता गोष्ठी में सभी का नसीहत दी गई कि स्वयं जागरूक रहकर की दुर्घटना से बचा जा सकता है।
जागरूकता कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सीओ सिटी सुशील कुमार ने कहा कि पूरे महीने यातायात पुलिस जागरूकता चलाएगी। इस दौरान वे स्कूलों, ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों के बीच में जाकर उन्हें यातायात नियमों के बारे में जानकारी देंगे।
उन्होंाने कहा कि यातायात के प्रति हमेें स्वयं जागरूक रहने की जरूरत है। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट अमरनाथ राय ने कहा कि यातायात जागरूकता के प्रति हमेें स्वयं अपने परिवार के युवाओं को भी जागरूक करना चाहिए।
क्यों आज कल जिस प्रकार से युवा यातायात नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। उससे दुर्घटना में काफी इजाफा हुआ है। जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डा.संजय सिंह ने कहा कि यातायात विभाग की नवंबर यातायात माह में पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा।
जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद लोगों को यातायात नियम और रोड सेफ्टी नियम लिखे पैंफ्लेट भी वितरित किए गए। इस दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि यातायात माह को जागरूकता माह के रूप में मनाया जाएगा।
इस दौरान मुख्य रुप से एआरटीओ राजीव कुमार, आरआई लाइन , डा.रामगोपाल, ट्रक यूनियन के अध्यक्ष अजीत सिंह, महातम यादव, सुरेश सिंह, अनवार हाशमी, हरिद्वार राय, उमाशंकर ओमर, शहर कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।