फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीएमएस ने चिकित्सकों को जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। आखिरकार जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जिला अस्पताल में देर से ओपीडी आने वाले चिकित्सकों के मामले में सुधि ले ही लिया। अमर उजाला ने 30 मई 2025 के अंक में डीएम के निरीक्षण के अगले ही दिन समय से नहीं पहुंचे डाक्टर शीर्षक से प्रकाशित किया था। सीएमएस ने लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ नोटिस जारी किया है। साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अव्यवस्था का बोलबाला है। अस्पताल में तैनात चिकित्सकों के अनियमित दिनचर्या से मरीजों का इलाज सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निर्धारित समय से जिला अस्पताल के ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों के समय से न बैठने से मरीजों को घंटों चिकित्सकों के आने की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्राें से रेफर होकर आए मरीजों को कई दिनाें तक अस्पताल का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
गत चार अप्रैल को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें पांच डाक्टर गायब मिले थे। शुक्रवार को अमर उजाला के अंक में छपी खबर को संज्ञान में लेकर सीएमएस ने जिला अस्पताल के सभी चिकित्सकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. धनंजय कुमार का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ओपीडी में देर से पहुंचने वाले सभी चिकित्सकों को नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें