फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने शिकायतों को समयसीमा के अंदर निस्तारित करने का दिया आदेश

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में सीएम से वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से उद्योग बंधु की बैठक मे? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उप्र सरकार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय प्राधिकृत समिति प्रदेश स्तरीय उदय्योग बंधु की बैठक वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से एनआईसी कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वो उद्योग बंधुओं की समस्या का निस्तारण तय समय सीमा के अंदर करें।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योग बंधुओं के साथ साथ निवेशकों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। बोले शासन स्तर पर यह तय किया गया है, कि किसी भी उद्योग क्षेत्र में रास्ता एवं नाली की समस्या उत्पन्न नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद स्तर पर जिला उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक कर उनकी समस्याओं को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण कराएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल, उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र अधिकारी राजेश रोमन, संजय सिंह, भरत थरड उद्यमी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें