रविवार शाम को नगर के आजमगढ़ तिराहे पर अलाव तापते लोग।
- फोटो : mau
रविवार को मौसम के करवट लेने के साथ ठंड बढ़ने से लोग पूरे दिन गर्म कपड़े से शरीर को ढके रहे। आकाश में बादल छाए रहे। ऐसे में भगवान भाष्कर का दीदार न होने से लोगों को ठिठुरते देखा गया। ठंड बढ़ जाने के बाद भी नगर सहित जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका था।
धूप न निकलने के कारण सुबह और शाम ठंड में और इजाफा हो गया। लोगों की माने तो बादल छाने से बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम के करवट लेने के साथ ठंड का असर तेज होने से लोग पूरे दिन गर्म कपड़े से शरीर को ढके रहे। अधिकतम तापमान 17 और और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा।
दिनि में लोग मौसम साफ होने का पूरे दिन इंतजार करते रहे, लेकिन धूप एक झलक दिखाकर गायब हो गई। इससे लोगों को दिन में कोई राहत नहीं मिली। लोग घरों में रूम हीटर तक जलाए हुए थे। ठंड के खौेफ से पटरी दुकानदार भी शाम पांच बजे के बाद अपनी दुकान समेटकर घरों की ओर रवाना हो गए। ठंड पडने के बावजूद प्रशासन की ओर से नगर के ब्रह्मस्थान, सहादतपुरा, बाल निकेतन मोड़, रोडवेज, जिला अस्पताल, चौक सहित जिले के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी थी।