फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में दिन भर छाए रहे बादल, बारिश न होने से लोग हुए मायूस

Thu, 12 Jul 2018 11:58 PM IST
मऊ ब्यूरो
विज्ञापन
cloud - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गुरुवार को दिन भर आसमान में बादल तो छाए रहे लेकिन बारिश नहीं होने से लोग मायूस रहे। हल्की धूप होने से राहगीरों को राहत तो थी, लेकिन गर्मी व उमस के के चलते लोग बेहाल रहे। वहीं बुधवार की रात कई इलाकों में हुई बारिश के चलते ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर जलजमाव होने से आना जाना मुश्किल हो रहा था। किसान बारिश की आस में आसमान में नजर गड़ाए रहे।         
विज्ञापन

                             
जुलाई माह का आधा समय बीतने को है लेकिन बारिश न होने से सूखे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुरुवार को आसमान में बादल तो उमड़ते घुमड़ते रहे लेकिन बरसात की एक भी बूंद आसमान से नहीं टपकी। नहरों में मानक के अनुरूप पानी न छोड़े जाने तथा अघोषित बिजली कटौती के चलते रोपाई कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है।
विज्ञापन


बुधवार को जिले के कई इलाकों में छिटपुट बारिश हुई थी। गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। किसानों की अगेती धान की नर्सरी तैयार तो है, लेकिन बारिश न होने से रोपाई पर असर पड़ रहा है। गांवों में भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में पूजन अर्चन शुरू हो गया है।

उधर बुधवार को कई इलाकों में हुई बारिश के चलते गड्ढ़े में तब्दील सड़कों पर जलजमाव से आना जाना मुश्किल हो रहा था। बार-बार वोल्टेज कम अधिक होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के किसान श्रीप्रकाश यादव, सूर्यनाथ शर्मा, मनोज वर्मा का कहना है कि नर्सरी तैयार तो है, लेकिन मौसम अनुकूल न होने से रोपाई शुरू नहीं हो पा रही है। पंपिंग सेट से खेती की लागत बढ़ जा रही है। बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें