फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलीकांड के विरोध में बंदी

Sun, 28 Dec 2014 11:02 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन तहसील के शहीद पारस इंडेन गैस एजेंसी के चौकीदार को गोली मारे जाने की घटना के विरोध में मऊ नगर सहित विभिन्न इलाकों में संचालित गैस एजेंसियों पर रविवार को ताला लटका रहा।
विज्ञापन


 इससे ग्राहकों को ठंड में परेशानी का सामना करना पड़ा। एजेंसी संचालकों तथा कर्मचारियों ने हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।


नगर सहित जिले में 10 से अधिक गैस एजेंसियां हैं। गोलीकांड के विरोध में एजेंसियां पर ताल लटकने से गैस बुकिंग का कार्य बंद रहा।

 इससे हजारों उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। सिलेंडर न मिल पाने से लोगों को इधर भटकना पड़ा। जनपद में सोमवार को एजेंसियों की बंदी रहती है, ऐसे में दो दिन तक बंदी रहेगी।
विज्ञापन


 वहीं रिफलिंग करने वालों की चांदी कटी। उपभोक्ताओं से मनमाने दाम वसूलते देखे गए। उधर गैस एजेंसी संचालकों तथा कर्मचारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तय की।

 इस मौके पर एजेंसी संचालक राजकुमार दुबे ने कहा कि मधुबन स्थित पारस इंडेन गैस एजेंसी के चौकीदार पर हमला होने के बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया सका है।

जिले में अपराध का ग्राफ बढ़ने से एजेंसी संचालक तथा कर्मचारी नहीं बल्कि आम लोग दहशत में जी रहे हैं। इसी क्रम में अजय कुमार ने कहा कि बदमाशों द्वारा हमले किए जाने की जितनी भी निंदा की जाए कम ही है।

घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। अपराधी घटना को अंजाम देकर बेखौेफ घूम रहे हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही एजेंसियाें की सुरक्षा की जाए।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करने को बाध्य हो जाएंगे। इस अवसर पर रत्नेश सिंह, सुनील, उमेश, अनिल, राजेश सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें