कोतवाली पुलिस और साइबर सेल द्वारा धोखाधड़ी कर एटीएम का क्लोन बनाकर पैसा निकालने वाले अतंर जनपदी?
- फोटो : MAU
मऊ। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल के संयुक्त प्रयास से एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर एटीएम से रुपया निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में एक आजमगढ़ और दूसरा जिले के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र का निवासी है। उनके पास से पुलिस ने 16 हजार रुपया नगद के साथ एटीएम कार्ड क्लोनिंग करने वाला डिवायस, डेटा कार्ड सहित अन्य सामानों को बरामद किया।
गिरफ्तार आरोपी राम सिंह पुत्र भृगुनाथ सिंह आजमगढ़ जिले केे मुबारकपुर थाने के अबाड़ी गांव का तथा पंचम यादव पुत्र शेषनाथ यादव मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के अन्नूपार गांव का रहने वाला है। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक अदद एटीएम क्लोनिंग डिवाईस, एक अदद एटीएम कार्ड डेटा रिसीवर, एक अदद मोबाईल, 20 अदद ब्लैंक एटीएम कार्ड, एक अदद सीडी के साथ 16 हजार रूपया नगद बरामद किया। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्घ कोतवाली में धोखाधड़ी सहित साइबर की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी एटीएम बूथों पर लाइन लगाकर खड़े होते थे, इस दौरान किसी का एटीएम कार्ड कुछ सेकेंड के लिए किसी बहाने लेकर उसको तत्काल एटीएम कार्ड स्किमर से स्कैन कर उसका डाटा ट्रांसफर कर लेते है, इसके बाद क्लोन कर दूसरा एटीएम तैयार कर खाते से रुपया उड़ाने का काम करते है। एसपी सुशील घुले ने बताया कि जिले के कोतवाली सहित घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन क्षेत्रों में इस तरह की कई घटनाएं हुई। इसकी रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम को लगाई गई थी। पकड़े गए आरोपी दर्ज मामलों के अनुसार करीब चार लाख रुपया खातों से उड़ा चुकें हैं। इसयके अलावा शिकायती पत्रों को जोड़ा जाए तो ये करीब नौ लाख रुपया खातों से उड़ाने का काम किए है।