मऊ। जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला टीबी टास्क फोर्स, जिला टीबी फोरम, एसीएस राउंड की बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा संस्थागत प्रसव का तुलनात्मक विवरण में महिला चिकित्सालय, नगर मऊ मे निर्धारित लक्ष्य से कम उपलब्धि होने पर जिलाधिकारी द्वारा इसको सुधारने का निर्देश दिया। फतेहपुर मंडाव ब्लाक में भी कमी मिलने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को साप्ताहिक समीक्षा करने का निर्देश दिया। टीकाकरण की समीक्षा में काफी कमी मिलने पर जिलाधिकारी द्वारा इसमें प्रगति लाने का सख्त निर्देश दिया। अगली बैठक में स्थिति खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संबंधित डाक्टर को उनके यहां स्टाक में कौन सी दवा कितनी मात्रा में इसकी जानकारी रखने के निर्देश दिया। दवा की अंतिम तिथि समाप्त होने से पहले उसका उपयोग करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया कि उप्र सरकार की यह मंशा है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रत्येक गांवों में किसी न किसी व्यक्ति का गोल्डेन कार्ड अवश्य बना होना चाहिए। इसमें मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं समीक्षा की जा रही है इसलिए इसको गंभीरता से लें किसी भी प्रकार की लापवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कुल 38 उपकेंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के निर्माण में दो उपकेंद्र का स्थान चिंहित न होने पर जिलाधिकारी द्वारा इसका चिन्हांकन कराने के निर्देश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है सर्दी के मौसम में कोरोना वायरस के बढ़ने की संभावना अधिक है। इसलिए जिला अस्पताल, समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रोंएवं समस्त अस्पतालों में जो भी दवा के लिए आता है उसकी थर्मल स्कैनिंग, मास्क एवं आपस में दूरी रखने के साथ ही दवा दी जाए। इसमें किसी प्रकार की लापवरही क्षम्य नही होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं डाक्टर उपस्थित रहे।