फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दूकानों का ताला चटका लाखों की चोरी

Fri, 16 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
विज्ञापन
सिपाह बाजार में रेडीमेड की दुकान में चोरी के बाद दुकान के बाहर जुटी भीड़।
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार के मुख्य चौक पर स्थित तीन दूकानों का ताला गुरुवार की रात चोरों ने चटकाया। इस दौरान चोर अंदर रखे करीब लाखों रुपये का सामन चुरा ले गए। पीड़ित दूकान स्वामियों को घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। इस दौरान सूचना मिलने पर मौकेे पर पहुंची पुलिस मौका मुुआयना कर तहरीर लेकर वापस लौट गई। 
विज्ञापन


 सिपाहइब्राहिमाबाद बाजार में स्थानीय बाजार निवासी मेराज अंसारी ने रेडिमेड कपड़े की दूकान, अकोल्ही मुबारकपुर निवासी बाला श्रीवास्तव का मोबाइल और घड़ी की दूकान तथा दरियाबाद निवासी अखिलेश चौरसिया मेडिकल स्टोर की दूकान है। गुरुवार की शाम तीनों दूकानदार अपनी दूकनों को बंद कर नित्य की भांति अपने घर चले गए। इसी बीच रात को चोर तीनों दूकानों का ताला तोड़कर अंदर रखें महंगे सामान, कपड़े, नगदी आदि चुरा ले गए। शुक्रवार की सुबह पड़ोसी दूकानदारों ने तीनों दूकानों का ताला टूटा देखा, साथ ही इसकी सूचना पीड़ित दूकानदारों को दी। चोरी की सूचना मिलने पर तीनों दूकान के मालिक भागे-भागे अपनी दूकान पर पहुंचे। दूकान की दशा देख तीनों के होश फख्ता हो गए। पीड़ितों की मानें तो चोर रेडीमेट दूकान से करीब दो लाख रुपये मूल्य के मंहगे कपड़े, मोबाइल के दूकान से 13 हजार रुपये नगद तथा बारह हजार रुपये मूल्य का रिचार्ज कूपन, 12 हजार रुपये मूल्य के मोबाइल सेट, मंहगी घड़ी के साथ अन्य सामान चुराए। इसी क्रम में मेडिकल स्टोर से 15 हजार रुपये नगदी चुुराने में सफल रहे। तीनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मधुबन थाने की पुलिस मौका मुआयना करने के बाद वापस लौट गई। समचार लिखे जाने तक पीड़ितों के द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें