फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर संग मन की सफाई जरूरी

विज्ञापन
कार्यक्रम में दीप लेकर मौजूद डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और अन्य। - फोटो : mau
विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के युवा प्रभाग द्वारा आयोजित ‘मेरा भारत स्वर्णिम भारत’ अखिल भारतीय प्रदर्शनी बस अभियान शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय पहुंची। भीटी चौराहे पर संस्था के सदस्यों के साथ राम स्वरूप भारती इंटर कालेज के प्रबंधक रामाश्रय सिंह और विद्यालय परिवार ने स्वागत किया।
विज्ञापन


 यह राष्ट्रीय अभियान सितम्बर 2017 से शुरू होकर 18 राज्यों में 52000 किमी की यात्रा करते हुए मऊ पहुंचा है। अभियान 2020 में पूरा होगा। अभियान दल के सदस्यों ने सनबीम स्कूल, मुन्नी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, तत्वबोध इंटर कालेज, प्रकाश नर्सिंग स्कूल और बापू आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज में छात्र-छात्राओं के बीच सकारात्मक चिंतन मानसिक स्वच्छता एवं एकाग्रता, आत्मविश्वास में वृद्धि एवं परीक्षा में सफलता पाने के लिए राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास किए जाने को प्रेरित किया ।


उधर, फातिमा चौराहा स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम में अभियान की प्रभारी बीके गीता बहन ने कहा कि स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए एक ऐसे समाज की संरचना करें जहॉ आपसी प्रेम, सद्भाव एवं भाईचारा  हो। इसके लिए शरीर की सफाई के साथ मन की सफाई भी जरूरी है।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी, डा. एससी तिवारी, बीके कोमल, डा. आरएन अग्रवाल, डा. आरआर चौहान, डा.नम्रता, डा. रूचि, डा. रामनिवास, डा. टीके सिंह, बृजराज सिसोदिया मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें