फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव शृंखला बनाकर तमसा की सफाई की

Sat, 25 Jun 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
तमसा नदी के निनारों की सफाइ्र में लगे लोग।
विज्ञापन
तमसा को निर्मल बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। अभियान के 12वें दिन मानव श्रृंखला बनाकर सफाई की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने तमसा के बहाव में अवरोध बने एक टीले को तोड़ने के लिए फावड़ा चलाया। दूसरी तरफ पुराने पुल को ड्रिल मशीन से तोड़ने की कवायद जारी रही।
विज्ञापन



 तमसा को पूर्ण निर्मल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अभियान को पांच दिनों के लिए बढ़ा दिया था। अब यह अभियान 28 जून तक चलेगा। अभियान के बारहवें दिन गाय घाट पर पुराने पुल के मलबे को हटाने की कवायद शुरू हुई। इसके लिए ड्रिल मशीन और कटर से मलबे की चट्टान को तोड़े जाने लगा।


ताकि तमसा के बहाव में आए अवरोध को समाप्त किया जा सकें। लगातार जारी अभियान के 12वें दिन सभी अधिकारी तय समय पर गायघाट पहुंचे। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने टूटे मलबे को मानव श्रृंखला बनाकर हटाया। साथ ही सफाई कर्मचारियों के प्रयास से मड़इयांघाट पूरी तरह से साफ हो गया।
विज्ञापन



निरीक्षण पर आए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मड़इयां और ढेकुलिया घाट पर नदी के बीचोंबीच टीला बने सिल्ट को हटाने का आदेश एडीएम सदर जगदंबा सिंह को दिया। बोले कल तक यह हट जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने खुद फावड़ा उठाकर अवरोध के रूप में मौजूद छोटे टीले को तोड़ने में जुट गए। हालांकि लोगों ने उन्हें मना किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें