फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में बदलने का दावा, 96 घंटे से फुंका पड़ा है ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। कोरोना संक्रमण काल में बिजली विभाग के जिम्मेदारों की उदासीनता लोगों की चिंता को दोगुना कर रही है। न तो विभागीय जिम्मेदारों द्वारा समय से फाल्ट को सुधारा जा रहा है न ही फुंके ट्रांसफार्मर को। चिरैयाकोट नगर पंचायत में थाने परिसर के पास लगा 400 एमबीए का ट्रांसफार्मर बीते चार दिनों से फुंका पड़ा है। ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति की मांग को लेकर कई बार लोग विभागीय अधिकारियों से कर चुके है। ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से आपूर्ति ठप होने से 500 घरों में आपूर्ति ठप है।
विज्ञापन

नगर पंचायत चिरैयाकोट के चिरैयाकोट बाजार, दरियापट्टी, कमालुद्दीनपुर, मनाजीत, सोहबतबाग सहित अन्य मुहल्लों के 500 घरों में 400 एमबीए के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की जाती है। चार दिन पहले ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक गया। 96 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा फुंके ट्रांसफार्मर को नहीं बदला है। चार दिनों से 500 घरों में जहां बिजली आपूर्ति ठप है, वहीं ट्रांसफार्मर से जुड़े गांवों में सिंचाई के लिए किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
समस्या के संबंध में लालजी जायसवाल, शंकर गुप्ता, विनोद गुप्ता, बबलू गुप्ता, कैलाश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू सिंह आदि ने बताया कि कई बार ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति की मांग की जा चुकी है, बावजूद कई दिन बीतने के बाद भी इसे बदला नहीं जा रहा है। इस बाबत अवर अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है, जल्द ही फुंके ट्रांसफार्मर को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें