फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में सिटी बस को हरी झंडी

Sun, 14 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
बैठक
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की रविवार को आयोजित बैठक में नगर के विकास पर चर्चा की गई।  अन्य मुद्दों पर बातचीत के साथ ही तय हुआ कि मतलूपुरा से कचहरी तक दो नगर सिटी बस चलाई जाएंगी। साथ ही बैठक में नगर पालिका के चार वर्षो के कार्यकाल का आकलन किया गया।
विज्ञापन



पास हुए एजेंडे में रास्ता निर्माण, नाली, सोलिंग, इंटर लाकिंग, पथप्रकाश, जल निकासी के साथ पेयजल आपूर्ति को और पुख्ता करना है।  चेयरमैन शाहिना अरशद जमाल ने पूर्व में बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों की समीक्षा की। छूटे नवनिर्मित मकानों को टैक्स परिधि में लेने, मतलूपुरा से कचहरी तक दो नगर सिटी बस चलाने, पालिका की सहमति के बिना 87 लाख रुपये देने पर स्टेट बैंक के मैनेजर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने, हकीकतपुरा में ट्यूबवेल लगाने, 35 केवीए का 6 अदद जनरेटर क्रय करने, खेदूपुरा, भदेसरा, बखतावरगंज में पाइप लाइन विस्तार, आल इंडिया फुटबाल स््पर्धा कराने, आदि  के प्रस्ताव शामिल रहे। बैठक का संचालन सभासद अरशद जमाल ने किया। बैठक में सभासदों के अलावा ईओ विद्यासागर यादव, गुफरानुल हई-कर अधीक्षक, बब्बन प्रसाद आदि   शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें