फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीआईटीयू ने मनाया स्थापना दिवस, मजदूर हितों की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को किया याद

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा में कार्यालय पर सीआईटीयू के 56 वें स्थापना दिवस पर केक काटकर एक दूसरे को ​खिला
विज्ञापन
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीआईटीयू) का 56वां स्थापना दिवस एवं वार्षिक सम्मेलन शनिवार को अली बिल्डिंग स्थित यूनिट कार्यालय पर मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिकों, कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष तेज प्रताप तिवारी ने सीआईटीयू के गौरवशाली इतिहास, श्रमिक आंदोलनों में उसकी भूमिका तथा मजदूर हितों की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि सीआईटीयू ने पिछले 56 वर्षों में देशभर के श्रमिकों की आवाज को मजबूती प्रदान की है। संगठन ने मजदूरों के अधिकार, सामाजिक सुरक्षा, न्यूनतम मजदूरी, रोजगार सुरक्षा तथा श्रम कानूनों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष किया है।
विज्ञापन

वहीं, राणा प्रताप सिंह ने वर्तमान समय में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और श्रमिकों के सामने खड़ी चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए संगठित संघर्ष को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता ही उनके अधिकारों की सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम में संगठन के वरिष्ठ सदस्य आर.पी. सिंह को सम्मानित किया गया तथा नए साथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सचिव विकास चंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष आदित्य गुप्ता, उमेश पाल, राजीव सिंह, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें