नगर के फातिमा अस्पताल में क्रिसमस को लेकर ट्री कर सजावट करतीं स्वास्थ्यकर्मी।
- फोटो : MAU
मऊ। क्रिसमस पर्व आने में दो दिन ही रह गए हैं, लेकिन घरों, चर्च सहित अन्य स्थानों पर लाइटिंग की जा रही है। क्रिसमस की आहट से ही घरों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। ईसाई धर्मावलंबी जहां क्रिसमस को यादगार बनाने के लिए अपनी योजनाएं बनाने में लगे हैं।वहीं ईसाई समुदाय के घरों में केरोल गीत गूंजने लगा है।
ईसाई समाज को क्रिसमस का वर्ष भर इंतजार रहता है। सांता क्लाज को इस त्योहार पर शुभ माना जाता है। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में 25 दिसंबर को क्रिसमस पर्व मनाया जाएगा। पर्व में दो दिन ही शेष हैं। लेकिन ईसाई धर्मावलंबी घरों, चर्च को सजाने संवारने में दिन रात एक कर दिए हैं। स्टार, बैलून, सेंटा क्लॉज आदि से क्रिसमस ट्री को आकर्षक बनाया जाता है। ईसाई समुदाय द्वारा अपने घरों पर रंग रोगन तथा साज-सज्जा की जा रही है। साथ ही ईसाई समुदाय के घरों में केरोल गीत गूंजने लगा है। बाजार में गिफ्ट शाप में क्रिसमस ट्री, मास्क, कैप और भी कई प्रकार के गिफ्ट्स आइटम से सज गए हैं।