फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कार्यकत्रियों का कटा मानदेय

Wed, 24 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने स्वयं द्वारा गोंद लिए गए गांव बड्राव ब्लाक के पीवाताल और घोसी ब्लाक के खत्रीपार में बुधवार को चौपाल लगाया। वहां डीएम ने अतिकुपोषित बच्चों का वजन कराया।
विज्ञापन


पीवाताल में आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीलम एवं मंशा सिंह के क्षेत्रों में बच्चों के वजन में अपेक्षित सुधार न होने पर जिलाधिकारी ने दोनों कार्यकत्रियों का 15 दिन का मानदेय काटने के निर्देश दिए। खत्रीपार में  चेतावनी दिए कि अगले महीने यदि अपेक्षित सुधार नहीं हुआ तो संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।


जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से भी साफ-सफाई करने की आदत डालने एवं अपने कमजोर बच्चों की देखभाल करने के सुझाव दिए। पीवाताल में 239 लोगों के खाते में तत्काल धन भेजकर शौचालय निर्माण कराने के निर्देश दिए। खत्रीपार में अतिकुपोषित बच्चों को  प्रतिदिन दूध पिलाने के निर्देश ग्राम प्रधान को दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, उप जिलाधिकारी घोसी जगदंबा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एम. लाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें