यहां पर मिट्टी से लेकर अलग अलग धातुओं की मूर्तियां भी बनती बिकती हैं।
ज्योति पर्व दीपावली पर भारत में बने बिजली के झालर और रंग बिरंगे बल्ब भी
बिकते हैं।
ऐसे में चीन में बने आकर्षक किन्तु सस्ते सामानों की भरमार है।
यहां तक कि गणेश ,लक्ष्मी और अन्य देवी-देवताओं की चीन निर्मित मूर्तियों
की दूकानें सज गई हैं।
चीन में बने फाइबर के गणेश लक्ष्मी और अन्य देवी
देवताओं की मूर्तियों में छोटे छोटे बल्ब भी लगे हैं । रंग बिरंगी आकर्षक
ये मूर्तियां अपेक्षाकृत काफी सस्ती भी हैं । ये 25 से लेकर 50 रुपयों तक
में मिल रही हैं। इसके अलावा चीन के सस्ते झालर भी 15 से लेकर 100 रुपयों
में मिल रही है।
इन दिनों इन्हीं आइटमों को दुकानदारों ने दुकानों पर सजा
रखा है। सदर बाजार चौके धोबिया इमली रोड के बिजली सामानों के थोक व्यापारी
वसीम इमाम कहते हैं कि गणेश लक्ष्मी की ये मूर्तियां सस्ती और आकर्षक हैं।
इसलिए इनके गाहकों की संख्या अधिक होती है। झालर भी सस्ती होने के चलते
काफी बिकती है।भारतीय माल अपेक्षाकृत महंगे होने के चलते इनके ग्राहकों की
संख्या कम होती है। इसीलिए चीन के माल हम मंगाते हैं।