फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बच्चे नृत्य, गायन, संगीत में होंगे दक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे शिक्षा के साथ खेलकूद, नृत्य, गायन, संगीत और कला में भी दक्ष होंगे। शैक्षिक सत्र में चार बार छात्रों का मूल्यांकन होगा। छात्रों की क्षमता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग ने शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शैक्षिक कैलेंडर के अनुरुप पठन पाठन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.27 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रारंभ होने से 15 मिनट पूर्व सुबह में प्रार्थना सभा कराई जाएगी। सोमवार से शनिवार तक अलग-अलग प्रार्थना होगी। इस दौरान पांच से सात मिनट का ध्यान और मेडिटेशन कराया जाएगा। प्रार्थना सभा के दौरान सभी शिक्षकों को मौजूद रहना होगा। प्रधानाध्यापक को टैबलेट में फोटोग्राफ सुरक्षित रखना होगा। विद्यालयों के सभी शिक्षकों को डायरी दी जाएगी। उसमें शैक्षणिक कार्यों, शिक्षण योजना का उल्लेख होगा। इसके अलावा प्रधानाध्यापक समय-समय पर निरीक्षण करेंगे। खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय, ब्लॉक, जिला, मंडल और राज्य स्तर पर प्रतियोगिताएं की जाएंगी। प्रत्येक स्तर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण करके स्वास्थ्य कार्ड दिया जाएगा। बच्चों के पठन पाठन के स्तर का मूल्यांकन किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है। प्रत्येक कक्षा 40-40 मिनट की होगी।
विज्ञापन


कोट...

शासन की तरफ से जारी शैक्षिक कैलेंडर के अनुरुप पठन पाठन कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

- संतोष कुमार उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें