फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों का वजन मिला कम, डीएम हुए नाराज

Thu, 10 Sep 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
 शासन के निर्देश पर जिले में  शून्य से पांच वर्ष तक के अतिकुपोषित बच्चों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान का अधिकारियों ने हाल जाना। द्वितीय चरण में गुरुवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने विकास खंड कोपागंज के ग्राम पंचायत शहरोज में संचालित आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया। सरायशादी प्रा.वि. पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर अनियमितता पकड़ी । डीएम ने दोनों जगह की सेविकाओं को बर्खास्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



 जिलाधिकारी ने विकास  खंड कोपागंज द्वितीय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का गुरुवार को निरीक्षण किया। यहां पर बच्चों का वजन सही तरीके से कराया जाना उन्होंने पाया। जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिए कि सही ढंग से वजन करें, जिससे कि बच्चों की सही स्थिति की जानकारी पता चले। जिलाधिकारी ने सहरोज में व्यापक गड़बड़ी पाने पर सेविका प्रेम सुधा को हटाने के निर्देश दिए।


इसके बाद वे विकास  खंड बड़रांव के प्रा.वि. सराय शादी में स्थित केंद्र पर पहुंचे। वहां पर बच्चों का वजन मानक से कम पाया गया। इसपर जिलाधिकारी ने सभी  बच्चों को घर-घर से बुलाकर दुबारा वजन कराने के निर्देश सेक्टर प्रभारी/जिला  कृषि अधिकारी को दिए ।
विज्ञापन



 वजन में भिन्नता पाए जाने पर सेविका फूलमती को बर्खास्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे विकास खंड बड़रांव के पिवाताल उच्च  प्राथमिक विद्यालय में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। बच्चों को घर-घर  से बुलाकर वजन कराने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रा.वि. गांगेवीर  विकास खंड फतेहपुर मंडाव में स्थित ऑगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया।  कमियों को दूर करने के लिए सीडीपीओ को निर्देश दिए।


 जिलाधिकारी ने सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सख्त निर्देश दिए कि घर-घर जाकर छूटे बच्चों का वजन किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास  अधिकारी गिरिजेश कुमार त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें