फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सेमिनार में बच्चों को दिया गया सीपीआर का प्रशिक्षण

विज्ञापन
नगर के अलीनगर ​स्थित एक स्कूल में सीपीआर का प्र​शिक्षण देते जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा.निल
विज्ञापन
नगर के अलीनगर स्थित एक स्कूल में इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में बुधवार को सीपीआर जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जागरूकता सेमिनार में जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीलेश कुमार श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हार्ट अटैक आने पर मरीज के पास बहुत कम समय रहता है। ऐसे में यदि उसे समय रहते सीपीआर दे दिया जाए तो उसकी जान बच सकती है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को सीपीआर का प्रशिक्षण है तो आपातकालीन सेवाओं के आने तक केवल हाथों से सीपीआर देकर मरीज को कुछ राहत दी जा सकती है और उसकी जान बचाने में सहायता मिल सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) एक जीवनरक्षक आपातकालीन प्रक्रिया है। अगर किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन अचानक बंद हो जाए तो तुरंत सीपीआर देने से मस्तिष्क और अन्य अंगों में रक्त का संचार चालू रहता है।
सीपीआर करने से मस्तिष्क और अन्य महत्वपूर्ण अंगों तक रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह सुनिश्चित होता है। सीपीआर किए बिना बर्बाद होने वाला प्रत्येक मिनट मरीज के जीवित रहने की संभावना को 10 प्रतिशत तक कम कर देता है।
सीएमएस डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रक्रिया में बिना रुके 100-120 बार प्रति मिनट की दर से छाती को दबाते रहना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन रितु अग्रवाल एवं कीर्ति अग्रवाल ने किया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. कंचन लता, क्लब की अध्यक्ष ज्योति सिंह, मीना लाल, रंजना जलाल, पूनम, बीना टंडन और शिल्पी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें