फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल सुधार गृह में भिड़े बाल बंदी,चार घायल

Sat, 03 Feb 2018 11:28 PM IST
mau news
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राजकीय बाल सुधार गृह में शनिवार को मामूली बात को लेकर बाल बंदी आपस में भिड़ गए। इस दौरान बेंचों को तोड़कर उसके पायों को हथियार बना लिया और एक दूसरे पर हमला कर दिए। मारपीट की इस घटना में चार बाल बंदी घायल हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 बाल सुधार गृह में इन दिनों मऊ , आजमगढ़ और बलिया के अलावा वाराणसी के किशोर विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमों में बंद हैं। इन बाल बंदियों के बीच जिला और क्षेत्रवाद को लेकर बहस होती रहती है। बताते हैं कि शुक्रवार की रात 11 बजे खाना को लेकर इनमें आपस में तकरार हो गई। रात में तो जैसे तैसे मामला शांत हो गया। लेकिन सुबह होते ही बंदी एक दूसरे पर व्यंग्यबाजी शुरू कर दिए। इसको लेकर दो गुट बन गए। किशोर बंदियों ने बेंच तोड़ उसके पाए से एक दूसरे पर हमला कर दिया। इस मारपीट में धारा 376 के मामले में सजा काट रहे बलिया जिले का बाल बंदी एवं धारा 302 के मामले में आरोपी आजमगढ़ जिला, धारा 302 के आरोपी मऊ जिला और धारा 376 का आरोपी वाराणसी का बाल बंदी घायल हो गया। सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर चौपाल में दुबारी गए जिलाधिकारी को जब इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने वापस लौटकर जिला अस्पताल जाकर घायल किशोर बंदियों का हाल चाल लिया। डीएम ने बाल बंदियों को समझाया और उनसे कहा कि आपस में मिलजुल कर रहें और पढ़ाई पर ध्यान दें। इस बाबत जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज का कहना था कि क्षेत्रवाद को लेकर प्राय: किशोर बंदी व्यंग्यबाजी करते रहते हैं , इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस मारपीट में किशोर बंदियों का मामूली चोटें आई हैं। एहतियात के तौर पर दो बाल कैदियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें