फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपां के वार्डो को ओडीएफ दर्शाने पर जताई आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। नगर पंचायत के सात वार्डों को ओडीएफ घोषित किए जाने पर वार्ड के दर्जनों लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। वहीं इस संबंध में क्षेत्र के व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता ने नगर पंचायत द्वारा झूठी और भ्रामक रिपोर्ट पर नगर पंचायत में आपत्ति देकर सात वार्डों को ओडीएफ घोषित करने की सूचना वापस लेने और शौचालय से वंचित लोगों के घरों में शौचालय बनाने की मांग किया। स्वच्छता अभियान को सफल साबित करने के लिए मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत द्वारा कागजों में भुलीपुर, शेखवाड़ा, महरुपुर पश्चिम, बरईपुर पश्चिम, फरीदाबाद, सैदपुर, गोलवार टोला आदि वार्डों को सूचना प्रकाशित कराते हुए ओडीएफ घोषित कर दिया गया। उधर ओडीएफ की जानकारी होने के बाद नगर के कई वार्डों के लोगों ने इस सूचना पर आपत्ति दर्ज कराया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता ने संबंधित वार्डों का भ्रमण कर शौचमुक्त वार्ड के बारे में जानकारी ली। जहां नगर पंचायत द्वारा शतप्रतिशत शौचालय निर्माण का दावा पूरी तरह से गलत निकला। इसके बाद अंजनी गुप्ता ने लोगों से लिखित आपत्ति लेकर नगर पंचायत कार्यालय में अपनी आपत्ति दर्ज कराया है। वहीं इस संबंध में अंजनी गुप्ता का कहना है कि ओडीएफ घोषित किए गए वार्डों की हकीकत यह है कि भुलीपुर, बरईपुर, शेखवाड़ा, सैदपुर आदि वार्डों में रहने वाले निवासी तेतरी देवी, कौशिल्या आशीष कुमार याशमीन, वाहिदा, अशरफ, राजेश ,बिंदिया समेत अन्य लोगों ने अपने घरों में शौचालय न बने होने की बात कही। अध्यक्ष का दावा है कि इन वार्डों में 90 प्रतिशत घरों में शौचालय का निर्माण बिना हुए नगर पंचायत द्वारा ओडीएफ घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें