फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से दबकर बालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत के बाद खड़ा ट्रक, जुटी भीड़। - फोटो : mau
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव के पास बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे एक ट्रक के धक्के से बाइक पर पीछे बैठे 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद नाराज लोगों ने बालक का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे अफसरों ने लोगों को समझाबुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन


 कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी अमित चौहान (15) पुत्र राजेश चौहान अपने भाइयों गोलू चौहान (12),राज चौहान (10) को बाइक से लेकर गुरुवार को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सुहवल स्थित ननिहाल से अपने घर कमालपुर आ रहा था। अमित जब अपने गाँव के पास पहुंचा तो जहानागंज की तरफ मुंह किए खड़ा ट्रक सामने से आ रहे टेंपो को पास देने के लिए अचानक तेजी से पीछे की तरफ आ गया। इससे पीछे अमित की बाइक को टक्कर मारता हुए ट्रक चलता चला गया। इससे बाइक गिर गई और उसके ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया। इस घटना में बाइक पर बीच में बैठे सबसे छोटे भाई राज(10) की मौके पर मौत हो गई। जबकि अमित और गोलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने भाग रहे ट्रक चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दिया।

लोगों ने दोनों घायल भाइयों को हॉस्पीटल भेजवाया। नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। दो घंटे बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजकुमार ने लोगों को समझाबुझाकर जाम समाप्त कराया। लोगों का आक्रोश शांत होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक ड्राइवर को पुलिस की हिरासत में हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें