फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरे के पानी में डूबने से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 21
विज्ञापन

पोखरे में डूबने से बालक की मौत
गेहूं की फसल की सिंचाई के बाद बटोर रहा था पाइप
पैर फिसलने से चला गया गहरे पानी में
संवाद न्यू एजेंसी
मधुबन। थाना क्षेत्र के छपरा धूसर गांव निवासी आदित्य पाल उर्फ गोलू( 8) पुत्र राजू पाल की पोखरे में डूबने से शनिवार को मौत हो गई। आदित्य शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। सिंचाई करने के बाद पोखरी के किनारे पाइप इकट्ठा कर रहा था कि उसका पैर अचानक फिसल गया जिसे वह पोखरे के गहरे पानी में चला गया। जिससे बालक की मौत हो गई।
आदित्य काफी देर तक जब वह घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू करते हुए पोखरे पर गए तो उसका शव पानी में उतराया हुआ मिला। इस बीच घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराने के बाद आदित्य का शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार आदित्य पाल उर्फ गोलू( 8) पुत्र राजू पाल शनिवार की सुबह अपने पिता के साथ गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहा था। पिता के घर जाने के बाद आदित्य पोखरे किनारे पाइप इकट्ठा करने लगा कि अचानक उसका पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में चला गया। उस समय पोखरे पर कोई नहीं जा उसे बचा सके। गहरे पानी में डूबने से जिससे आदित्य की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर घटना से अनजान परिजन जब स्कूल जाने का समय हुआ तो घर वाले उसे खोजने लगे। खोजबीन के दौरान ही पोखरी के तरफ पहुंचे तो पानी के ऊपर शव उतराया देख दहाड़ मारकर रोने लगे। जिससे मौके पर तमाम ग्रामीण इकट्ठा हो गए तथा शव को पोखरी से बाहर निकाला। इसी बीच घटना की जानकारी होते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया। वहीं बेटे की मौत से मां सुमन देवी का रो रोकर बेसुध हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें