अजीत सिंह (बायें) व घटनास्थल पर तैनात पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में अजीत सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह मोहर सिंह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद शनिवार को देवसीपुर स्थित अजीत के घर पहुंचा। हालांकि पुलिस ने इसकी जानकारी होने से इनकार किया है। मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवसीपुर गांव निवासी अजीत सिंह की लखनऊ के कठौता चौराहे पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
उस घटना में मोहर सिंह घायल हो गया था। वह अजीत सिंह हत्याकांड का मुख्य गवाह है। मोहर सिंह का लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। वहां से छुट्टी मिलने पर लंबे काफिले के साथ वह अजीत सिंह के देवसीपुर गांव स्थित घर पहुंचा। मोहर सिंह मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भदीड गांव का निवासी है।