फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़राव में सीएचसी और ब्लाक पर एसडीएम का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़राव एवं खण्ड विकास कार्यालय बड़राव का आकस्मिक निरीक्षण 10.25 बजे उपजिलाधिकारी डॉ सीएल सोनकर ने किया। एसडीएम ने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका की जांच किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत कुल 43 लोगों में 38 लोग उपस्थित पाये गए जबकि पांच लोग अनुपस्थित पाये गये।
विज्ञापन

खण्ड विकास कार्यालय में कुल 28 लोगों में 14 लोग उपस्थित पाये गए जबकि 14 लोगगैरहाजिर रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लिपिक दीनानाथ मल्ल एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर विजय कुमार की उपस्थिति पंजिका में तीन दिनों से नहीं बनी थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी अशोक कुमार,एएनएम कुसुम राय के हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में बने थे लेकिन ये लोग अस्पताल परिसर से गायब मिले। जबकि डॉ. दीपक कुमार का अवकाश आवेदन उपलब्ध था किंतु स्वीकृति नहीं किया गया था।
उपजिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में गंदगी देख नाराजगी जताया। पर्ची काउंटर, ओपीडी कक्ष का निरीक्षण किया। एसडीएम के अचानक पहुंचने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। जबकि खण्ड विकास कार्यालय बड़राव में सहायक विकास अधिकारी दशरथ यादव ,लेखाकार रामनगीना यादव , वाहन चालक सुरेश प्रसाद ,अवर अभियंता मन्तराज यादव , टीए विनोद मौर्य,संजय राय,राजेश राय,जंगबहादुर,मजनू अली, आपरेटर रमेश राय ,ओमेन्द्र चौहान, अमर बहादुर कार्यालय से अनुपस्थित मिले। उपजिलाधिकारी ने सीएचसी और ब्लाक में गैरहाजिर पाए गए कर्मचारियों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें