फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रशक्ति के बल पर मिशन 2017 होगा सफल

Sun, 07 Jun 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा सरकार युवाओं का हितैषी है। सपा सरकार ने युवाओं को राजनीति में जगह दी है। छात्र राजनीति को फिर से जिंदा किया है और छात्रनेताओं को राजनीति की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया है।
विज्ञापन


जबकि अन्य पार्टियों ने छात्र विरोधी काम किया। सपा सरकार छात्र शक्ति और युवाओं के बल पर ही मिशन 2017 का मिशन पूरा करेगी। समाजवादी पार्टी छात्रसभा के प्रदेश सचिव एवं संगठन के जिला प्रभारी संदीप सिंह रविवार को पार्टी कार्यालय पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उन्हाेंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपने जो भी वादे किए उसे पूरा करने का प्रयास किया। कुछ योजनाओं में सुधार कर उन्हें चलाया गया। निर्माण सहित विभिन्न योजनाएं चलाकर प्रदेश सरकार ने एक इतिहास रचा है। हर स्थानों पर प्रदेश सरकार द्वारा कराए गए कार्य दिखने भी लगे हैं।
विज्ञापन


 केंद्र सरकार ने सिर्फ जनता को छलने का कार्य किया है। जनता से झूठे वादे करके भाजपा ने एक साल में उन्हें महंगाई, कोरा आश्वासन के शिवाय कुछ नहीं दिया है। प्रदेश सरकार अपने कार्यों के बल पर फिर से सत्ता में आएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव,छात्रसभा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र योगी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें