फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में जेल से मिला चार्जर, बैटरी और गांजा

Sun, 07 Jun 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में कैदी आराम से मोबाइल से बात कर रहे हैं। यही नहीं कुछ कैदी गांजा भी पी रहे हैं। शासन के निर्देश पर रविवार को जिलाधिकारी वैभव कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को जिला कारागार में छापेमारी में गांजा और मोबाइल बरामद हुए।
विज्ञापन


 साथ ही जेल व्यवस्था की पोल खुल गई। प्रभारी जेल अधीक्षक को चेतावनी देते हुए व्यवस्था में सुधार लाने की नसीहत दी। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से जिला कारागार पहुंचे।

 अचानक अधिकारियों के पहुंचने से बंदी रक्षकों और कैदियों में हड़कंप मच गया। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था की क्या करें। वे अंदर अराजक तत्वों को इधर-उधर करने लगे। मगर अधिकारियों की सख्ती के चलते बहुत अधिक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने प्रभारी जेल अधीक्षक को इसके लिए फटकार लगाई। साथ ही हिदायत दी कि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई तय हैं। जिला कारागार से मोबाइल चार्जर, बैटरी एवं गांजा की पुड़िया बरामद हुई है।

इस दौरान बैरकों में तलाशी की गई तो मोबाइल चार्जर और बैट्री, कैंची तथा कुछ गांजा का पुड़िया बरामद हुआ। इस दौरान अधिकारियों अंदर की अन्य व्यवस्था पर भी नाराजगी जाहिर की। मौजूद जेल अधिकारियाें से जब बरामद हुए सामग्रियों के बारे में पूछा तो वे स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की। जेल अधिकारियों को हिदायत देते हुए व्यवस्था में सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें