फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीने में दर्द हुआ...मौत: बाइक सवार युवक अचानक गिरा, अस्पताल पहुंचे से पहले थम गई सांस; हार्ट अटैक की संभावना

Tue, 26 Aug 2025 06:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

यूपी के मऊ जिले में युवक की माैत की जानकारी मिलते ही घोसी कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: मऊ के घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ के पास रविवार की देर शाम एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की बाइक चलाते समय सीने में दर्द होने लगा। बाद में हार्ट अटैक आ गया। 

विज्ञापन


इस दौरान उसके पीछे आ रहे दूसरे वाहन चालकों ने उसे घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सुपर्द कर दिया। उधर हार्ट अटैक को लेकर बीते एक माह में केवल जिला अस्पताल में ही 11 मरीज पहुंचे है, इसमें 5 मरीज तो अचानक हार्ट अटैक आने पर पहुंचे थे।

मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के बड़हलगंज निवासी रामानंद गिरी 55 पुत्र केशवनाथ गिरी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार रविवार को वह बाइक से घोसी बाजार आया हुआ था। जहां शाम करीब आठ बजे वह बाइक से वापस अपने घर जा रहा था, जहां अभी वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के हड़हुआ फोरलेन के पास उसे सीने में तेज दर्द महसूस होने पर उसने बाइक की गति धीमी कर रोक दी। 
विज्ञापन


बाइक रोकते ही वह जमीन पर आ गिरा, इस दौरान उधर से गुजर रहे वाहन चालकों ने यह स्थिति देखकर इसकी सूचना एंबुलेंस के साथ घोसी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची 102 एंबुलेंस से रामानंद गिरी को घोसी अस्पताल लेकर पहुंची, यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी प्रभारी डॉ. ने बताया कि रामानंद गिरी जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी, जो लक्षण बताया गया उसके अनुसार इनकी मौत हार्ट अटैक से होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें