सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान के नेतृत्व में सोमवार को कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें खोलने वाले दुकानदारों और बिना जरूरत सड़क पर घूमने वाले लोगों की चेकिंग कराई गई। निषिद्ध समय में दुकान खोलने वाले कई दुकानदारों और वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला गया।
कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जारी कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन की वास्तविकता जानने के लिए सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान ने पुलिस बल के साथ सदर चौक, हट्ठीमदारी, सहादतपुरा आदि स्थानों पर चेकिंग कराया। इस दौरान रंगवर्षा नामक दुकान खुली पाई
गई। इसके अलावा कई और दुकानें भी खुली पाई। अली बिल्डिंग में कुछ दुकानें भी खुली थीं। सिटी मजिस्ट्रेट उन्हें चेतावनी दिया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानें खुलने पर मुकदमा दर्ज करने के साथ ही जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।इस मौके पर कई स्थानों पर कराई गई चेकिंग में 18 व्यक्तियों के विरुद्ध आछ मुकदमे दर्ज किए गए। 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार भी किया गया। साथ ही 1566 वाहनों को चेक किया गया जिसमें 154 वाहनों का चालान किया गया। जबकि चार वाहनों को सीज किया गया तथा 8500 रूपये जूर्माना वसूला गया। बिना मास्क के घूमनें,लाकडाउन का उल्लंघन करने वाले 157 व्यक्तियों का चालान कर 72 हजार 200 रूपये जूर्माना वसूला गया