फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में पीएम के आगमन को लेकर मऊ स्टेशन पर चली चेकिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन को देखते हुए मऊ रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी डीके राय राजकीय रेलवे पुलिस गणनाथ ने जंक्शन के चप्पे-चप्पे की जांच की। साथ ही यात्रियों की भी जांच की गई।
विज्ञापन

देव दीपावली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी में गंगा घाटों पर दीपदान करेंगे साथ ही अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशन पर भी सतर्कता तेज हो गई है। इसको देखते हुए शनिवार को जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट निरीक्षक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दोपहर में जांच अभियान की शुरूआत की। सुरक्षा बलों ने सभी प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, रेलवे ओवरब्रिज, यात्री हाल, सर्कुलेटिंग एरिया, वाहन स्टैंड, बैंक एटीएम, पार्सल घर की गहनता से जांच पड़ताल की। इस दौरान यात्रियों को सावधान रहने, कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए यात्रा के दौरान हमेशा मास्क लगाकर रखने, सामाजिक दूूरी का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें