मऊ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए किए गए लॉक डाउन के बाद से बंद हुई ट्रेनों में अनलॉक होने पर तीन ट्रेने मऊ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने लगी थी। लेकिन अन्य ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अन लॉक -4 के बाद रेलवे ने 12 सतिंबर से 80 ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया। इसमें दो ट्रेन कृषक और चौरीचौरा मऊ स्टेशन से छह माह बाद गुजरेंगी। इसमें चौरीचौरा रात को ढाई बजे स्टेशन पर पहुंचेगी, जबकि कृषक एक्सप्रेस आज सुबह दस बजे स्टेशन पर पहुंचेगी। हालांकि रेलवे कर्मचारी स्टेशन पर व्यवस्था करने में जुटे थे। इन दोनों ट्रेनों के चलने से मऊ-वाराणसी मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरु हो जाएगा।
बताते चले कि 22 मार्च के बाद से मऊ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का आवगमन ठप हुआ। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। दो माह एक जून से रेलवे ने 100 जोड़ी ट्रेनों का संचालन शुरू किया। इसमें मऊ जंक्शन से गुजरने वाली तीन ट्रेनें ताप्तीगंगा, सरयु यमुना तथा साबरमती एक्सप्रेस शामिल हैं। लेकिन यह तीनों ट्रेनें बलिया-आजमगढ़-शाहगंज रूट पर संचालित होती हैं। ऐसे में वाराणसी, गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन नही हैं। जबकि मऊ जंक्शन से ट्रेनों के संचालन ठप होने से पहले प्रतिदिन दस हजार से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही थी। इसमें 60 फीसदी से ज्यादा यात्री वाराणसी-गोरखपुर रूट के थे। इस रूट पर ट्रेनों के संचालन की मांग को लेकर व्यापारी वर्ग से लेकर आम यात्री ट्रेनें चलाने की मांग कर रहे थे। रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं के लिए
दूूसरे चरण में पूरे देश में 40 जोड़ी यानि 80 ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया। जिसमें कृषक एक्सप्रेस तथा साबरमति एक्सप्रेस भी शामिल हैं। यह दोनों ट्रेनें 12 सितंबर से नियमित रूप से अपने पूर्व निर्धारित समय की भांति संचालित होंगे। उधर रेलवे ने इन दोनों नियमित ट्रेनों के संचालन को देखते हुए अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बाबत पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों का संचालन को देखते हुए सभी स्टेशन अधीक्षक तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किया जा चुका हैं।बोले कि दोनों ट्रेन आरक्िषत ट्रेनें हैं।यात्रा करने के लिए यात्रियों को आरक्षण कराना होगा। टिकट कंन्फर्म न होने की स्थिति में यात्री यात्रा नहीं कर सकेगा। साथ ही यात्रियों को अनिवार्य रूप से कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा।
रेलवे के राजस्व की होगी बढ़ोत्तरी
मऊ। ट्रेनों के संचालन से रेलवे को प्रतिदिन दस लाख रुपये से ज्यादा का राजस्व प्राप्त होता हैं, लेकिन 90 फीसदी ट्रेनों के संचालन से रेलवे की यह राजस्व केवल दस फीसदी से कम रह गया हैं। वो भी रेलवे को बीते तीन माह
से यह दस फीसदी का राजस्व एक जून से ताप्तीगंगा, साबरमति तथा सरयु यमुना एक्सप्रेस के चलने से मिल रहा हैं।यह तीनों ट्रेनें नियमित नहीं हैं। ऐसे में 12 सितंबर से दो नियमित ट्रेन ं के संचालित होने से रेलवे के राजस्व
में 20 फीसदी तक राजस्व बढ़ सकता हैं ।
सामान्य टिकट पर यात्रा नहीं कर सकेंगे यात्री
मऊ। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों ट्रेनें आरक्षित हैं। यात्रियो को आरक्षण कराकर यात्रा करना होगा। इस दौरान यात्रियों को ट्रेने के निर्धारित समय से एक घंटा पहले पहुंचना होगा, जिससे उनकी थर्मल स्क्रीनिंग आदि जांच की जा सके।प्लेटफार्म टिकट बंद होने के चलते टिकट यात्रियों के अतिरिक्त स्टेशन परिसर में दूसरें का आना मना हैं। यात्री अपने साथ पैक खाना, पानी की बोतल, चादर लेकर चलना होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात कि यात्रियों को सोशल डिस्टेसिंग के साथ मास्क का प्रयोग और मोबाइल में आरोग्य सेतूू का एप अनिवार्य रूप से इंस्ट्राल करना होगा।