फतेहपुर मंडाव। मधुबन थाना क्षेत्र के फतेहपुर इब्राहिमपट्टी मार्ग के महुई गांव के समीप शनिवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इब्राहिमपट्टी की तरफ से सामान पहुंचाकर लौट रही ट्रैक्टर ट्राली महुई गांव के सामने शिव मंदिर के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में रोड के किनारे खाई में पलट गई। इससे चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया। आसपास के लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायल चालक का नाम पता नहीं ज्ञात हो सका।