फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह ने लड़ी किसानों की लड़ाई

विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह - फोटो : SELF
विज्ञापन
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में  देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रुप मनाया गया। नगरपालिका के कम्युनिटी हाल में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए गए। इस अवसर पर 28 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी डीपी पाल रहे। 
विज्ञापन

      
कृषि विभाग की तरफ से नगरपालिका के कम्युनिटी हाल में कृषि गोष्ठी तथा किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों की तरफ से स्टाल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि प्रभारी जिलाधिकारी डीपी पाल ने स्टाल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कृषि विभाग से आठ, पशुपालन विभाग से आठ, उद्यान विभाग से आठ, गन्ना विभाग से चार सहित 28 प्रगतिशील किसानों को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने  कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की जरूरत है। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विजयशंकर राय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी दिनेश तिवारी सहित जिलास्तरीय अधिकारी शामिल रहे।  
      
समाजवादी पार्टी पार्टी की तरफ से पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव सहित पदाधिकारी शामिल रहे।  ढुआ गोदाम संवाददाता के अनुसार भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन के अवसर पर रविवार को भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन बीज विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार अग्रवाल और एनबीएआईएम के निदेशक डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. दिनेश अग्रवाल,  डॉ. अनिल कुमार सक्सेना ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे। उन्होंने किसानों के हित में बडे काम किए थे।       
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों ने दोहरीघाट हेड कैनाल पर स्थित चौधरी चरण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके सपने को साकार करनेका संकल्प लिया। इसअवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, विनय  जायसवाल, कल्पना चौहान आदि शामिल रहे।      
चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप़काश राय ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के लिए जो नीतियां बनाई थी।
बाद में आने वाली सरकारें उसका पालन करतीं तो आज किसानों की दुर्दशा नहीं होती। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने शिक्षा-दीक्षा पूरी करने के बाद किसानों की भलाई के लिए लंबी लड़ी और किसानों को कई लाभ दिलाए।

घोसी : स्वराज भारत के तत्वावधान में नगर स्थित कैंप कार्यालय पर चौधरी चरण के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर यादव ने कहा कि चौधरी चरण जी का पूरा जीवन किसानों, वंचितो के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, फैज अंसारी, रामकेर, उदयराज यादव, धर्मेंद्र, राजेश यादव, हरिंदर बनवासी, रमेश कुमार,मनोज विश्वकर्मा, भुवाल राजभर आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें