फतहपुर मंडाव। विकास खंड क्षेत्र के ढिलई फिरोजपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर रविवार को खुली बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गांव के विकास के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार यादव के नेतृत्व में विकास की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में ग्रामीणों को शौचालय, वृद्धा पेंशन, विकलांग पेंशन, आवास, पात्र गृहस्थ की बारे में भी जानकारियां दी गई।
रविवार को ढिलई फिरोजपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय पर खुली बैठक मे ग्राम पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके बाद राशन कार्ड में नाम बढ़ाने के साथ-साथ शौचालय, आवास, सौभाग्य योजना, विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन आदि के बारे में लोगों को जानकारियां दी। सिक्रेटरी ने सरकार के तरफ से चलाई जा रही सभी योजनाओं को पाने का तरीका भी बताया। साथ ही गांव के विकास के लिए रूपरेखा तैयार की गई। श्रवण कुमार यादव ने शौचालय की साफ सफाई और प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया । इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि जमालुद्दीन उस्मानी, नागेंद्र, सोनू, फूलमती, शेरू उस्मानी, सुगंधि, उषा देवी, तेतरी, चंपा देवी, फूलमती आदि मौजूद रहे।