लोगों की बदलती दिनचर्या और विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड का अधिक सेवन करना तमाम बीमारियों को आमंत्रित कर रहा है। इसके बाद बीमारी को लेकर लोग लापरवाह बने हैं।
यह बातें सोमवार को महाराजा चेतसिंह जिला चिकित्सालय में मानसिक प्रकोष्ठ विभाग की तरफ से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मनोचिकित्सक डॉ. अभिनव पांडेय ने कहा। बताया शिविर में 63 मरीजों का उपचार किया गया।
जिन्हें जांच पड़ताल करके दवा उपलब्ध कराई गई। मरीज और तीमारदारों को बीमारी के लक्षण, कारण और बचाव के बारे बताया।
कहा, निरंतर तनाव ग्रस्त रहना, मानसिक बीमारी का सबसे प्रमुख लक्षणों में से एक है। देर रात तक नींद न आना, मोबाइल के स्क्रीन पर अधिक समय बीताना, बेचैनी बढ़ना आदि बीमारी के लक्षण है। चिकित्सकों की सलाह पर मरीजों को दवाओं का सेवन करना चाहिए। शिविर में नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. अशोक परासर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद