भदोही के हरियावं में जनगणना में महिला से बात करती प्रगणक। स्रोत विभाग
जिले में जनगणना का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रगणक डोर टू डोर पहुंचकर मकानों का सूचीकरण कर रहे।
सोमवार को प्रगणक यासमीन बानों ने हरियावं में पहुंचकर मकानों की गणना किया। उन्होंने कहा कि जनगणना की ड्यूटी करना राष्ट्र के उत्थान के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य है। हम प्रगणकों का दायित्व है कि इस कार्य में एकदम सही जानकारी देते हुए भारत के विकास में अहम भूमिका अदा करें। बताया कि ग्रामीण महिलाओं का सहयोग मिल रहा है। महिलाएं आवास, नाली, रोड, पेयजल व्यवस्था, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र आदि की शिकायतें भी कर रही हैं।